सीबीएसई ने 10वीं-12वीं की परीक्षा के लिए शुरू की आवेदन प्रक्रिया
जमशेदपुर, अक्टूबर 12 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने वर्ष 2027 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में निजी परीक्षार्थियों के रूप में शामिल होने वाले छात्रों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्र 23 अक्तूबर तक बिना विलंब शुल्क के फॉर्म भर सकते हैं। इसके बाद 30 अक्तूबर तक आवेदन करने पर दो हजार रुपये विलंब शुल्क देना होगा। आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। बोर्ड ने आवेदन के लिए पात्र छात्रों को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत वर्ष 2021 से 2026 के बीच बोर्ड परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहे और 'एसेंशियल रिपीट' घोषित किए गए छात्र आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, वर्ष 2026 की मुख्य या पूरक परीक्षा में कंपार्टमेंट प्राप्त करने वाले छात्र भी फॉर्म भर सकेंगे। यह भी पढ़ें- IIT JAM 2027 के रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख नजदीक,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.