नई दिल्ली, मई 28 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने परीक्षा परिणाम के बाद विद्यार्थियों की सहायता के लिए 24 घंटे सहायता प्रणाली शुरू की है। बोर्ड ने कहा है कि छात्रों को तनाव प्रबंधन, मूल्यांकन संबंधी जानकारी और अन्य सहायता उपलब्ध कराने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। साथ ही एक बार फिर बोर्ड ने इस बात को दोहराया है कि ओएसएम प्रणाली पूरी तरह सुरक्षित है। सीबीएसई सोशल मीडिया मंच एक्स पर यह सूचनाएं साझा की। यह भी पढ़ें- CBSE OSM : सीबीएसई आंसरशीट चेक करने वाले टीचरों ने किए चौंकाने वाले खुलासे, अपनी ही संस्था को अनसुना कर अपनाया था ओएसएमसीबीएसई की हेल्पलाइन सीबीएसई की ओर से जारी सूचना के अनुसार विद्यार्थियों के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-11-8004 सक्रिय किया गया है। इसके अलावा छात्र अपनी समस्याओं ...