नई दिल्ली, मार्च 1 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता पश्चिम एशिया में चल रहे संकटपूर्ण स्थिति के बीच सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) ने मध्य-पूर्व के अपने कई देशों में संचालित विद्यालयों के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सीबीएसई ने रविवार को जारी निर्देशों में कहा कि मध्य-पूर्व क्षेत्र की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए 2 मार्च को निर्धारित परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। सीबीएसई का यह निर्णय बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में स्थित सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों पर लागू होगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि तीन मार्च (मंगलवार) को स्थिति की समीक्षा की जाएगी और पांच मार्च से निर्धारित आगामी परीक्षाओं के संबंध में आवश्यक निर्णय लिया जाएगा। सीबीएसई ने सभी छात्रों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.