नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए पंजीकरण और विद्यार्थियों की सूची (एलओसी) प्रक्रिया को लेकर लाइव प्रश्नोत्तर वेबिनार आयोजित किया। द्वारका स्थित सीबीएसई एकीकृत कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में स्कूलों को विद्यार्थियों के विवरण और विषयों की जानकारी सही तरीके से दर्ज करने के साथ समय पर प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई।वेबिनार में विद्यार्थियों के व्यक्तिगत विवरण में सुधार, विषयों के चयन और बदलाव, एलओसी के आंकड़ों के सत्यापन, कक्षा 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों के पंजीकरण तथा शुल्क संबंधी प्रावधानों से जुड़े सवालों के जवाब दिए गए। यह भी पढ़ें- सीबीएसई 10वीं 12वीं डेटशीट 2027 जल्द, cbse.gov.in से डाउनलोड कर ...