नई दिल्ली, मई 24 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 की मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने की अंतिम तिथि एक दिन और बढ़ा दी है। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डा.संयम भारद्वाज की ओर से जारी परिपत्र के अनुसार अब विद्यार्थी 25 मई 2026 की मध्यरात्रि तक आवेदन कर सकेंगे। पहले यह अंतिम तिथि 24 मई निर्धारित थी।बोर्ड ने कहा है कि विद्यार्थियों को पर्याप्त समय देने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है, ताकि इच्छुक छात्र अपनी मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकें। इस सुविधा से जुड़े बाकी सभी नियम और शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगी।परिपत्र यह भी पढ़ें- CBSE 12th Revaluation 2026: सीबीएसई 12वीं वेरिफिकेशन के ज्यादा पैसे कटने पर न हों प...