सीबीएसई ने दूसरे की स्कैन कॉपी छात्र को दी, पोर्टल पर दिक्कत बरकरार
नई दिल्ली, मई 25 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। सीबीएसई की मूल्यांकन प्रक्रिया एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। कई छात्रों ने आरोप लगाया है कि पुनर्मूल्यांकन के लिए मांगी गई स्कैन कॉपी उनकी वास्तविक उत्तर पुस्तिका से मेल नहीं खा रही है। यही नहीं पुनर्मूल्यांकन के लिए कॉपी के लिए आवेदन करने वाले पोर्टल पर सोमवार को भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाहदरा निवासी कक्षा 12वीं के छात्र वेदांत ने दावा किया कि फिजिक्स में अपेक्षा से कम अंक आने के बाद उन्होंने पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के तहत उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी के लिए आवेदन किया था। लेकिन उन्हें जो स्कैन कॉपी मिली, वह उनकी नहीं है। छात्र का कहना है कि पहले पन्ने पर रोल नंबर, नाम सही है, लेकिन अंदर कॉपी में उसकी हैंडराइटिंग नहीं है। वेदांत के भाई सिद्धांत ने बताया कि जब भाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.