मथुरा, जनवरी 24 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा माउंट हिल अकादमी, अजय नगर, बलदेव रोड, मथुरा के प्रधानाचार्य दीपेश कुमार को उप जिला प्रशिक्षण समन्वयक (डिप्टी डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर- डीडीटीसी), मथुरा के पद पर नियुक्त किया है। दीपेश कुमार शिक्षा क्षेत्र में अपने दीर्घ अनुभव, शैक्षणिक गुणवत्ता, शिक्षक प्रशिक्षण तथा प्रभावी विद्यालय नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं। इस जिम्मेदारी के अंतर्गत वह मथुरा जनपद में सीबीएसई द्वारा संचालित शिक्षक एवं विद्यालय प्रमुख प्रशिक्षण कार्यक्रमों के संचालन एवं समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य श्री शैलेन्द्र सिंह ग्रेवाल, माउंट हिल अकादमी के प्रबंधक एवं पूर्व सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर अनिल यदुवंशी, एसडी प...