सीबीएसई ने जारी किया बोर्ड परीक्षाओं का सैंपल पेपर
बरेली, अक्टूबर 25 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए सैंपल पेपर और आधिकारिक मार्किंग स्कीम जारी कर दी है। इस बार परीक्षा पैटर्न, प्रश्नपत्रों के डिजाइन, मूल्यांकन व्यवस्था और पास होने के मानकों में पिछले सत्र के मुकाबले कोई बदलाव नहीं किया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप तैयार सैंपल पेपर में 50 प्रतिशत प्रश्न क्षमता आधारित रखे गए हैं। इनके अभ्यास से विद्यार्थी न केवल प्रश्नों के स्वरूप को समझ सकेंगे, बल्कि मार्किंग स्कीम की मदद से यह भी जान पाएंगे कि उत्तर के प्रत्येक चरण पर किस तरह अंक मिलेंगे। इसमें केस स्टडी, स्रोत आधारित प्रश्न, असर्शन-रीजन, वास्तविक जीवन की स्थितियों पर आधारित प्रश्न शामिल हैं। शेष में करीब 20 प्रतिशत लघु तथा दीर्घउत्तरीय प्रश्न हैं। इसका उद्देश्य छात्रों की अव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.