नई दिल्ली, मई 26 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12वीं के बाद पोस्ट-रिजल्ट सपोर्ट का ताजा बुलेटिन जारी किया है। बोर्ड ने कहा है कि पुनर्मूल्यांकन पोर्टल 29 मई 2026 तक शुरू होगा।सीबीएसई से प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 मई 2026 शाम 6 बजे तक 4,04,319 आवेदन स्कैन कॉपी के लिए मिले, जबकि 11,31,961 उत्तरपुस्तिकाओं की मांग की गई और 8,98,214 कॉपियां डिजिटल रूप से उपलब्ध कराई गईं। बोर्ड ने कहा है कि लंबित अनुरोध 27 मई तक पूरे किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...