सीबीएसई नेशनल योगा में धनबाद पब्लिक स्कूल चैंपियन
धनबाद, सितम्बर 29 -- सीबीएसई की ओर से आयोजित राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता श्रीराम ग्लोबल स्कूल करनाल हरियाणा में 25-28 सितंबर तक करायी गई। इसमें धनबाद पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी दो स्वर्ण पदक, तीन रजत एवं एक कांस्य पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन बने। यह भी पढ़ें- पारस सैनी ने सीबीएसई नेशनल गेम्स में जीता ब्रॉन्ज मेडल पदक जीतने की इबारत सीबीएसई की राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में पहली बार ईस्ट जोन का कोई स्कूल ओवरऑल चैंपियन बना है। 2019 से लेकर आजतक धनबाद पब्लिक स्कूल लगातार पदक जीत रहा है। इस उपलब्धि पर स्कूल के खेल शिक्षक शशिकांत पांडेय एवं समस्त खिलाड़ियों को शिक्षा विकास ट्रस्ट के चेयरमैन राम प्रसाद कटेसरिया ने बधाई दी। स्कूल की प्राचार्य शारदा महाजन, उप प्राचार्य सुपर्णा घोष एवं शोभित चटर्जी ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी। यह भी पढ़ें- ताइक्वांडो में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.