हापुड़, अक्टूबर 7 -- देव मैमोरियल पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने सीबीएसई नेशनल जूडो चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण और 2 कांस्य पदक जीतकर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर मंगलवार को विद्यालय परिसर में भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। सीबीएसई एवं मिनर्वा पब्लिक स्कूल, करनाल हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। अंडर-11 बालिका वर्ग के 40 किग्रा भार वर्ग में जीविका यादव, अंडर-14 बालक वर्ग के 35 किग्रा में धैर्यांश सिंह तथा 40 किग्रा में खिलेंद्र पाल ने स्वर्ण पदक जीता। यह भी पढ़ें- सीबीएसई नेशनल जूडो में आरआरके स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते पदक वहीं अंडर-19 वर्...