सीबीएसई नेशनल जूडो में आरआरके स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते पदक
मुरादाबाद, अक्टूबर 6 -- मुरादाबाद। हरियाणा के करनाल स्थित मिनर्वा पब्लिक स्कूल, असंध में सीबीएसई नेशनल जूडो चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इसमें आरआरके स्कूल, मुरादाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत और कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न विद्यालयों के करीब 1100 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। आरआरके स्कूल के कक्षा 12 के छात्र वंश कुमार ने 90 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। वहीं कक्षा 11 के छात्र अंशुमान चौधरी ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता।खिलाड़ियों की उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या वंदना छाबड़ा, प्रबंधक सलिल कोठीवाल और डायरेक्टर केके मिश्रा ने बधाई दी। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय जूडो में बहजोई का जलवा, तीन गोल्ड समेत छह पदक झटके
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.