सीबीएसई नेशनल जूडो चैंपियनशिप में अपराजिता ने जीता कांस्य
मुरादाबाद, अक्टूबर 2 -- मुरादाबाद। मुरादाबाद की 10 वर्षीय होनहार जूडो खिलाड़ी अपराजिता सिंह ने हरियाणा में आयोजित सीबीएसई नेशनल जूडो चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर विद्यालय, जूडो अकादमी और परिवार के साथ-साथ मुरादाबाद एवं उत्तर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। विशेष उपलब्धि यह है कि अपराजिता ने अपने पहले ही सीबीएसई नेशनल जूडो चैंपियनशिप में पदक हासिल किया है। अपराजिता सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल, मुरादाबाद में कक्षा 5 की छात्रा हैं और आरएसडी अकादमी में जूडो प्रशिक्षक मयंक कश्यप के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। परिवार ने उनकी सफलता का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और दृढ़ संकल्प, प्रशिक्षक मयंक कश्यप के कुशल मार्गदर्शन तथा विद्यालय से मिले सहयोग को दिया। यह भी पढ़ें- डी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.