फरीदाबाद, अक्टूबर 2 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। करनाल में चल रही सीबीएसई नेशनल जूडो चैंपियनशिप में जिले की बेटी अंबिका कपूर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है। अंबिका ने इस प्रतियोगिता में अंडर-19 आयुवर्ग में हिस्सा लिया था। वह जिले की दूसरी महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होंने जूडो प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीता है। इनसे पूर्व वर्ष 2023 में हिमांशी झावर ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीता था। होली चाइल्ड स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा अंबिका कपूर ने फाइनल में झारखंड की खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। इससे पूर्व तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के खिलाड़ियों को हराकर फाइनल मुकाबले के लिए जगह बनाई थी. यह भी पढ़ें- सीबीएसई नेशनल जूडो चैंपियनशिप में अपराजिता ने जीता कांस्यअबतक 13 पदक जीते अंबिका ने अपने जूडो क...