सीबीएसई नेशनल चैम्पियनशिप के लिए किया क्वालीफाई
इटावा औरैया, अगस्त 1 -- इटावा। नारायन कालेज आफ साइंस एण्ड आर्ट की छात्रा ने सीबीएसई ईस्ट जोन जूडो गर्ल चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। कक्षा 10 वीं की छात्रा दिव्या यादव ने जूडो गर्ल चैम्पियनशिप में प्रयागराज के गुरूकुल माउण्टेसरी स्कूल में 27 से 30 जुलाई तक आयोजित इस प्रतियोगिता में अण्डर 17 में प्रतिभाग कर सिल्वर मेडल प्राप्त करके सीबीएसई नेशनल चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। जूडो कोच दीक्षा अवस्थी ने दिव्या यादव के मेडल जीतने पर शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य डा. धर्मेन्द्र शर्मा ने दिव्या यादव की इस उपलब्धि पर कहा कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं को प्रेरणा लेकर अपने पसंदीदा खेल में लगन व कठिन मेहनत करके उपलब्धि हासिल करना चाहिए, जिससे खेलों के क्षेत्र में राष्ट्रीय लेवल पर नाम कमाया जा सके। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.