बागपत, अक्टूबर 4 -- बड़ौत। प्रतापगढ़ में चल रही पांच दिवसीय सीबीएसई नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप 2026 का रोमांचक मुकाबलों के साथ समापन हुआ। देशभर से पहुंची टीमों के बीच कई मुकाबले खेले गए, जिसमें जय पार्वती ग्लोबल स्कूल, रमाला, बागपत की अंडर-14 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। अंडर-14 वर्ग के फाइनल मुकाबले में जय पार्वती ग्लोबल स्कूल, बागपत और महाराष्ट्र की आर्मी पब्लिक स्कूल, पुणे की टीम आमने-सामने थीं। दोनों टीमों के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और अंतिम क्षण तक जीत के लिए कड़ा संघर्ष देखने को मिला। फाइनल में महाराष्ट्र की टीम ने 39-38 के बेहद करीबी अंतर से मुकाबला अपने नाम किया, जबकि बागपत की जय पार्वती ग्लोबल स्कूल की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए उपविजेता बनकर सिल्वर मेडल हासिल किया। य...