सीबीएसई नेशनल्स में हरदोई का नाम रोशन करेंगे किसान पुत्र अर्पित
हरदोई, अक्टूबर 4 -- हरदोई, संवाददाता। नीर गांव के किसान परिवार के होनहार अर्पित सिंह ने अपनी गेंदबाजी के दम पर सीबीएसई अंडर-19 क्रिकेट नेशनल प्रतियोगिता में जगह बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के छात्र अर्पित ने प्रयागराज में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-5 ईस्ट जोन ट्रायल में ईस्ट जोन-ए टीम की ओर से खेलते हुए तीन ओवर में महज आठ रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। उनके प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। अर्पित की सफलता में स्कूल परिसर स्थित 'अखिलेश अग्रवाल क्रिकेट एकेडमी' की भी अहम भूमिका रही। विद्यालय प्रबंधक शिखर अग्रवाल की ओर से अर्पित के अभ्यास, कोचिंग, डाइट और खेल सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: अंडर-14 बालक क्रिकेट के ट्रायल में खिलाड़ियों ने किया खेल प्रति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.