बेगुसराय, अप्रैल 16 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान टीम। सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट बुधवार की शाम जारी हुआ। माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल उलाव की छात्रा राज लक्ष्मी ने 98.6% प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बीआरडीएवी विद्यालय के स्वर्णिम राज ने 500 अंक में से 492 (98.4%) अंक प्राप्त कर विद्यालय समेत जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त करने का गौरव प्राप्त किया। बीआरडीएवी विद्यालय के प्राचार्य नीरज कुमार सिंह ने बताया कि इस परीक्षा में कुल 261 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए। सभी छात्र इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। 261 में से 240 छात्र प्रथम श्रेणी एवं 21 छात्र द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। स्वर्णिम राज ने 500 अंक में से 492 (98.4%) अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- केन्द्रीय विद्यालय आईओसी बरौनी के सभी 91 विद्यार्थी र...