नवादा, फरवरी 14 -- नवादा, निज प्रतिनिधि सीबीएसई बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा 17 फरवरी से जिले के सात केन्द्रों पर होगी। इसके लिए सीबीएसई अफलेटेड स्कूलों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। इस परीक्षा में दसवीं और बारहवीं के करीब छह हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा कदाचार मुक्त माहौल में लेने के लिए मुकम्मल व्यवस्था की गई है। डेटशीट के अनुसार, 10वीं की प्रथम बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 10 मार्च के बीच आयोजित की जायेगी। वहीं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 9 अप्रैल के बीच आयोजित की जायेगी। 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक एक पाली में आयोजित की जायेगी। परीक्षा में विद्यार्थियों को तीन घंटे का समय दिया जायेगा। परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जायेगा। परीक्षार्थियों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.