रामगढ़, जुलाई 23 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रांची रोड, मरार स्थित स्कॉलर्स हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के चकिया स्थित सिल्वर बेल्स स्कूल में आयोजित सीबीएसई जोनल योगासन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, रामगढ़ एवं झारखंड का नाम गौरवान्वित किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन सीबीएसई द्वारा झारखंड, बिहार एवं उत्तर प्रदेश के संयुक्त जोनल स्तर पर किया गया, जिसमें तीनों राज्यों के अनेक सीबीएसई संबद्ध विद्यालयों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। स्कॉलर्स हाई स्कूल की अंडर-14 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्र एवं छात्राओं की टीमों ने विभिन्न योगासन स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई महत्वपूर्ण स्थान हासिल किए। यह भी पढ़ें- Deogarh News: जिला स्तरीय योगा चैंपियनशिप के सफल प्रतिभागी हुए सम्मानितप्रतियोग...