सीबीएसई जोनल ताइक्वांडो में सिद्धार्थ ने जीता सिल्वर मेडल
कौशाम्बी, अगस्त 22 -- एयरपोर्ट के कादिलपुर स्थित बीबीएस विद्या मंदिर के छात्र ने सीबीएसई जोनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस उपलब्धि से विद्यालय, परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। भदोही के सूर्यवान में आयोजित सीबीएसई जोनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों और विद्यालयों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कक्षा 11 के छात्र सिद्धार्थ दुबे ने कठिन मुकाबलों का सामना करते हुए उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिचय दिया। फाइनल मुकाबले तक पहुंचकर उन्होंने रजत पदक हासिल किया और विद्यालय का गौरव बढ़ाया। सिद्धार्थ की सफलता पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और सहपाठियों ने उन्हें बधाई दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि सिद्धार्थ की उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.