सीबीएसई जोनल जूडो चैंपियनशिप में जीजीपीएस की बेटियों का जलवा, जीते 13 पदक
बोकारो, अगस्त 4 -- बोकारो। प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में आयोजित सीबीएसई जोनल बालिका जूडो चैंपियनशिप में गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल (जीजीपीएस) बोकारो की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की बेटियों ने कुल 13 पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इनमें 4 स्वर्ण, 3 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर जीजीपीएस ने अंडर-19 वर्ग में चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि अंडर-17 वर्ग में रनर-अप ट्रॉफी हासिल कर एक और उपलब्धि दर्ज की। प्रतियोगिता का सबसे गौरवपूर्ण क्षण तब आया जब कक्षा सातवीं की छात्रा तस्मिया को अंडर-19 वर्ग की बेस्ट प्लेयर घोषित किया गया। यह भी पढ़ें- सीबीएसई जूडो में तीन गोल्ड के साथ जीते आठ मेडल विद्यालय की सात खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.