इटावा औरैया, अगस्त 3 -- इटावा। प्रयागराज के गुरुकुल मांटेसरी स्कूल में सीबीएसई ईस्ट जोन गर्ल्स जूडो चैंपियनशिप 2026- 27 का आयोजन किया गया। जिसमे डीपीएस इटावा ने कुल 8 मेडल अपने स्कूल के नाम कर लिए। डीपीएस के जूडो कोच प्रभाकर सिंह ने बताया कि अंडर 14 आयु एवम 36 किलो भार वर्ग में नंदिनी यादव ने गोल्ड मेडल जीता तो वहीं पंखुड़ी श्रीवास्तव ने भी अंडर 17 आयु और 57 किलो भार वर्ग से अधिक में गोल्ड मेडल जीत लिया। अंडर 19 आयु और 70 किलो से अधिक भार वर्ग में अविअंशिका सिंह ने भी गोल्ड मेडल जीता। पलक तिवारी ने भी अंडर 17 आयु और 63 किलो भार वर्ग में कड़े मुकाबले के साथ सिल्वर मेडल जीता। यह भी पढ़ें- Bokaro News: सीबीएसई ईस्ट जोन जुडो चैंपियनशिप में क्रिसेंट पब्लिक स्कूल ने जीते 8 पदक इसी प्रकार अन्वी ने भी अंडर 11 आयु एवं 35 भार वर्ग में सिल्वर मेडल ज...