बोकारो, अगस्त 9 -- सीबीएसई गेम्स 2026 के तहत डीपीएस गिरिडीह में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में जिला रामरुद्र मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। विद्यालय की टीम ने क्वार्टर फाइनल में टेंडर हार्ट स्कूल, रांची को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया और प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। देशभर की 123 टीमों के बीच यह विद्यालय एकमात्र सरकारी स्कूल था, जिसने उल्लेखनीय सफलता हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया। प्राचार्य हरे कृष्ण वागभट्ट ने इसे खिलाड़ियों के परिश्रम, अनुशासन और टीम भावना का परिणाम बताया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस उपलब्धि में प्रशिक्षक अनिरुद्ध कुमार बाउरी, प्रबंधक डॉ. रवि भूषण तथा सह-प्रबंधक टीका राम टुडू के मार्गदर्शन और सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका र...