बुलंदशहर, मार्च 9 -- जिले में सीबीएसई की परीक्षाएं शांतिपूर्वक चल रही हैं। सोमवार को पहली पाली में हाईस्कूल के हिंदुस्तानी म्यूजिक और इंटरमीडिएट के एप्लाइड गणित विषय की परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा केंद्रों पर इन दोनों ही विषयों में एक भी परीक्षार्थी अनुपस्थित नहीं रहा। शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ यह परीक्षा संपन्न हुई। सीबीएसई के जिला नोडल अधिकारी व रैनेसा स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक माथुर ने बताया कि सोमवार सुबह की पाली में इंटरमीडिएट एप्लाइड गणित विषय की परीक्षा हुई,इसमें 77 छात्र पंजीकृत थे और सभी परीक्षा में उपस्थित रहे। इसी प्रकार हाईस्कूल में हिंदुस्तानी म्यूजिक विषय में कुल आठ परीक्षार्थी पंजीकृत थे और इन सभी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने बताया की केंद्रों पर परीक्षा सुचारू रूप से चल रही है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम ...