उरई, फरवरी 17 -- औरैया, संवाददाता। सीबीएसई कक्षा 10 की गणित परीक्षा मंगलवार को जिले के विभिन्न केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा समाप्त होते ही केंद्रों के बाहर छात्रों के चेहरे राहत और आत्मविश्वास से भरे नजर आए। अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को संतुलित और एनसीईआरटी आधारित बताया, हालांकि कई छात्रों को तीन घंटे में पूरा पेपर हल करने में मशक्कत करनी पड़ी। सुबह 10:30 बजे शुरू हुई परीक्षा के बाद दिबियापुर स्थित केंद्रीय विद्यालय परीक्षा केंद्र के बाहर अभिभावकों और विद्यार्थियों की भीड़ लगी रही। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों ने बताया कि प्रश्नपत्र पूरी तरह पाठ्यक्रम पर आधारित था और सिलेबस से बाहर का कोई सवाल नहीं आया। कुछ केस स्टडी आधारित प्रश्न अपेक्षाकृत लंबे थे, जिन्हें हल करने में अधिक समय लगा। एक छात्र ने बताया कि सव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.