सीबीएसई क्लस्टर-5 ईस्ट ज़ोन फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज
सिद्धार्थ, सितम्बर 10 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल परसा भदवरिया में बुधवार को पांच दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर-5 ईस्ट ज़ोन फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ उत्साह के साथ किया गया। प्रतियोगिता में 117 विद्यालयों के करीब 1600 विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन सीबीएसई के निरीक्षक भूपेंद्र शर्मा, जिला खेल निदेशक चन्दन सिंह यादव, सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह ने किया।विद्यालय के चेयरमैन गंगा सागर राय ने कहा कि प्रतियोगिता में देश के विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, अनुशासन और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए रोमांचक मुकाबलों में हिस्सा लेंगे। विद्यालय परिसर में खिलाड़ियों व प्रतिभागियों के उत्साह से खेलमय वातावरण बना हुआ है। यह भी पढ़ें- सीबीएसई क्लस्टर-19 टेबल टेन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.