सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल में बोकारो पब्लिक स्कूल बना चैंपियन
बोकारो, जुलाई 30 -- बोकारो पब्लिक स्कूल की अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल टीम ने सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026 का खिताब जीतकर विद्यालय और शहर का नाम रोशन किया है। बिहार के रोहतास स्थित नारायण वर्ल्ड स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। लीग मुकाबलों में टीम ने ओडीएम सफायर ग्लोबल स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल, सेंट जोसेफ स्कूल एनटीपीसी और विद्या भारती चिन्मया विद्यालय को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद शारदा ग्लोबल स्कूल और शिक्षा निकेतन को पराजित कर फाइनल में पहुंची। खिताबी मुकाबले में गोविंदन इंटरनेशनल स्कूल, पटना को 20-11 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। यह भी पढ़ें- सीबीएसई संकुल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए डीएवी की टीम गया रवाना विद्यालय पहुंचने पर टीम का भव्य स्वागत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.