गाज़ियाबाद, सितम्बर 10 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। कस्बा पतला ​स्थित डी.जी.आर. पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-19 टेबल टेनिस टूर्नामेंट का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में विभिन्न सीबीएसई विद्यालयों की 45 टीमों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्गों की टीम एवं व्यक्तिगत स्पर्धाओं में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

अंडर-14 वर्ग के विजेता बालिका टीम स्पर्धा के अंडर-14 वर्ग में जे.के.जी. इंटरनेशनल स्कूल, इंदिरापुरम ने पहला स्थान प्राप्त किया। कोठारी इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा दूसरे स्थान पर रहा। डी.जी.आर. पब्लिक स्कूल, और फॉर्च्यून वर्ल्ड स्कूल, नोएडा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 वर्ग में जे.के.जी. इंटरनेशनल स्कूल विजेता बना। सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल, वसुंधरा उपविजेता रहा। अंडर-19...