सीबीएसई क्लस्टर-19 एथलेटिक्स में सक्षम ने जीता कांस्य
मेरठ, जुलाई 17 -- मेरठ पब्लिक स्कूल, मेन विंग के कक्षा 9 के छात्र सक्षम ने सीबीएसई क्लस्टर-19 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अंडर-14 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। यह प्रतियोगिता हरिद्वार स्थित पुलिस मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल, 40वीं वाहिनी पीएसी में आयोजित हुई थी। फाइनल मुकाबले में सक्षम ने 12.93 सेकंड का समय निकालते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या डॉ. अलका श्रीवास्तव गौड़ ने सक्षम को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.