बुलंदशहर, जुलाई 29 -- सीबीएसई की ओर से मेरठ में आयोजित क्लस्टर खेलकूद प्रतियोगिता में नगर के सनराइज पब्लिक स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा खुशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में खुशी ने लंबी कूद और दौड़ स्पर्धा में अपने बेहतरीन प्रदर्शन का परिचय दिया। दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल कर उसने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच संयम, आत्मविश्वास और निरंतर अभ्यास के दम पर खुशी ने यह सफलता हासिल की।विद्यालय पहुंचने पर छात्रा का शिक्षकों और विद्यार्थियों ने स्वागत किया। प्रधानाचार्य अनिता चौधरी ने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। यह भी पढ़ें- सीबीएसई बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आगाज, मुकाबले शुरू खेल अनुशासन, आत्...