सीबीएसई क्लस्टर टेबल टेनिस में एलपीएस ने जीता कांस्य पदक
उन्नाव, अगस्त 12 -- उन्नाव। लखनऊ पब्लिक स्कूल प्रियदर्शिनी नगर सेक्टर-बी के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सीबीएसई क्लस्टर टेबल टेनिस प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया। कानपुर के सर पदमपत सिंघानिया एजुकेशन सेंटर में आयोजित इस प्रतियोगिता के अंडर-17 बालिका वर्ग में विद्यालय की टीम ने पदक अपने नाम किया है। टीम की खिलाड़ी श्रद्धा पाल, कृति सिंह, नंदिनी सिंह और अन्या सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कड़े मुकाबलों में संघर्ष करते हुए उन्होंने पदक हासिल किया। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने सभी विजेता खिलाड़ियों और कोच को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी। यह भी पढ़ें- Kanpur News: बैडमिंटन में कानपुर नगर की टीम बालक टीम बनी चैम्पियन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.