कोडरमा, सितम्बर 7 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय की अंडर-14 बालक खो-खो टीम ने सीबीएसई क्लस्टर खो-खो चैंपियनशिप 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने कठिन मुकाबलों का सामना करते हुए एकजुटता और सामूहिक प्रयास के साथ प्रभावशाली प्रदर्शन किया। टीम की इस उपलब्धि में खिलाड़ियों की निरंतर मेहनत, नियमित अभ्यास व दृढ़ संकल्प के साथ-साथ प्रशिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन का मार्गदर्शन व सहयोग महत्वपूर्ण रहा। कांस्य पदक प्राप्त करने वाली टीम में नितेश कुमार, रिंकल रॉय, विक्रम कुमार, विकास कुमार, शिवम कुमार, पीयूष रंजन, सोम राज पाल, हिमांशु कुमार, लक्ष्य राज, आदर्श कुमार, कौशल मंडल व आयुष कुमार शामिल थे। टीम के कोच सुनील कुमार साव व मैनेजर ...