हरदोई, अगस्त 4 -- हरदोई। सीबीएसई क्लस्टर कबड्डी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रजत पदक जीतने वाले सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के खिलाड़ियों का विद्यालय में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। स्कूल प्रबंधन ने खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में विद्यालय की अंडर-14 बालिका कबड्डी टीम ने रजत पदक हासिल किया, जबकि अंडर-14 बालक वर्ग के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक शिखर अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन, समर्पण और टीम भावना ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। यह भी पढ़ें- हरदोई, अमेठी और लखनऊ की टीमों ने मारी बाजी उन्होंने विश्वास जताया कि खिलाड़ी भविष्य में भी राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय और जिले का ना...