सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स में पीबीआरपी अकादमी ने जीते छह पदक
औरैया, सितम्बर 21 -- मैनपुरी के पैराडाइज पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-4 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पीबीआरपी अकादमी दिबियापुर के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण समेत छह पदक जीते। पदक लेकर लौटे खिलाड़ियों को सोमवार को विद्यालय में आयोजित विशेष प्रार्थना सभा के दौरान सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग की लंबी कूद में शिवा यादव ने स्वर्ण पदक जीता। इसी आयु वर्ग की 600 मीटर दौड़ में आर्यन यादव ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-19 वर्ग की 400 मीटर दौड़ में निखिल यादव और लंबी कूद में विकास चौहान ने कांस्य पदक अपने नाम किया। श्रेयांश और रामजी ने भी अपनी स्पर्धाओं में कांस्य पदक हासिल किया। विद्यालय प्रबंधन के मुताबिक, पदक जीतने वाले अधिकतर खिलाड़ी ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं। खिलाड़ियों ने प्रशिक्षक इंद्रजीत सिंह और महिला प्रशिक्षक नीतू यादव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.