सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स में आरव चौधरी ने जीता गोल्ड
मुजफ्फरपुर, अगस्त 26 -- मुजफ्फरपुर, वसं। रांची के विकास विद्यालय में 23 से 27 अगस्त तक आयोजित सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स मीट-2026 में जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्र आरव चौधरी ने डिस्कस थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। आरव ने 45.53 मीटर डिस्कस थ्रो कर बिहार-झारखंड सीबीएसई क्लस्टर में नया रिकॉर्ड भी बनाया। आरव के कोच सह शारीरिक शिक्षक दिलमोहन झा ने बताया कि स्पर्धा में बिहार और झारखंड के 48 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। आरव शहर के पंकज मार्केट रोड निवासी अक्षय राज चौधरी एवं रंगीला चौधरी के पुत्र हैं। आरव की उपलब्धि पर विद्यालय की प्रशासिका कविता प्रसाद साह, संयुक्त निदेशक प्रीति रानी, प्राचार्य नीलम सिंह, ब्लॉक इंचार्ज डॉ. यशोदानंद झा, रूपाली मजूमदार, सविता अम्बष्ट, वैशाली चौधरी, टीम मैनेजर रानी कुमारी ने बधाई दी।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.