फरीदाबाद, मई 13 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। स्मार्ट सिटी में बुधवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही सोशल मीडिया पर छात्रों की खुशी देखने को मिली। रिजल्ट जारी होने के कुछ ही मिनटों बाद इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स पर छात्रों ने अपने अंक, स्कूल की तस्वीरें और दोस्तों के साथ सेल्फी साझा की। कई छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और नियमित पढ़ाई को दिया। शहर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर अपने परिवार और स्कूल का नाम रोशन किया। सोशल मीडिया पर हार्ड वर्क पे ऑफ, ड्रीम कम ट्रू और नेवर गिव अप जैसे संदेशों के साथ छात्र अपनी उपलब्धि साझा करते नजर आए। यह भी पढ़ें- सीबीएसई की वेबसाइट रही धीमी, विद्यार्थियों और स्कूलों को उठानी पड...