मुजफ्फरपुर, मई 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सीबीएसई 12वीं बोर्ड में स्कैन कॉपी को लेकर चल रहे मामलों में एक नया मामला जिले का भी जुड़ गया है। जिले के एक परीक्षार्थी को जब स्कैन कॉपी मिली तो वह किसी और की थी। यह भी पढ़ें- CBSE OSM : सीबीएसई आंसरशीट चेक करने वाले टीचरों ने किए चौंकाने वाले खुलासे, अपनी ही संस्था को अनसुना कर अपनाया था ओएसएमधुंधली कॉपी की शिकायत बुधवार को शहर के मदर टेरेसा विद्यापीठ स्कूल का छात्र अश्मित अपनी कॉपी लेकर स्कूल में पहुंचा। छात्र ने कहा कि यह मेरी हैंडराइटिंग नहीं है। गोला रोड निवासी अश्मित ने कहा कि मैंने गणित और केमेस्ट्री की कॉपी के लिए आवेदन किया था। केमेस्ट्री की कॉपी दी ही नहीं गई। मैथ की कॉपी किसी और की है। उसने बताया कि मुझे गणित में 37 अंक मिले हैं। इसे लेकर मैंने स्कैन कॉपी के लिए आवेदन किया था।...