सीबीएसई के नए पाठ्यक्रम की जानकारी अभिभावकों को दी गई
बोकारो, जुलाई 30 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू किए जा रहे नए पाठ्यक्रम की जानकारी देने के लिए गुरुवार को चिन्मय विद्यालय, बोकारो में पेरेंट्स इंटरेक्शन सेशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य सूरज शर्मा ने अभिभावकों को पाठ्यक्रम में हुए महत्वपूर्ण बदलावों से अवगत कराया।
पाठ्यक्रम में परिवर्तन उन्होंने बताया कि रटंत शिक्षा के स्थान पर व्यावहारिक, कौशल आधारित और विश्लेषणात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सीबीएसई ने पाठ्यक्रम में व्यापक परिवर्तन किए हैं। कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों के लिए अब सात विषय अनिवार्य होंगे, जिन्हें तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है। मुख्य अकादमिक विषयों में भाषाएं, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान शामिल हैं। वहीं व्यवसायिक एवं रचनात्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.