औरैया, जुलाई 11 -- सीबीएसई सहोदय प्राचार्य परिषद की बैठक में नए सीबीएसई दिशा-निर्देशों के अनुपालन, शिक्षक प्रशिक्षण, छात्र सुरक्षा और नए शैक्षणिक सत्र की गतिविधियों को लेकर व्यापक मंथन किया गया। बैठक में जुलाई से सितंबर तक होने वाली अंतरविद्यालयी प्रतियोगिताओं की रूपरेखा तैयार करते हुए सभी सदस्य विद्यालयों से 17 जुलाई तक अपने-अपने कार्यक्रमों की तिथियां उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल, दिबियापुर में शुक्रवार शाम आयोजित बैठक की अध्यक्षता सहोदय अध्यक्ष एवं पीबीआरपी अकादमी के प्रधानाचार्य डॉ. सौरव कश्यप ने की। मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने सभी प्राचार्यों और पदाधिकारियों का स्वागत किया। बैठक में सेंट जोसेफ स्कूल, दिबियापुर, सेंट मदर टेरेसा स्कूल, बिधूना तथा सेंट विवेकानंद स्कूल, बिधूना के नव नियुक्त ...