सीबीएसई के छात्रों को साइबर सिक्योरिटी और एआई कोडिंग की दी जाएगी जानकारी
फरीदाबाद, जुलाई 14 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध स्कूलों के विद्यार्थियों को अब स्कूल स्तर से ही आधुनिक तकनीकों की शिक्षा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। बोर्ड ने आठवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), साइबर सुरक्षा, पाइथन कोडिंग, वेब डिजाइनिंग सहित कुल 19 तकनीकी कोर्स शुरू करने का निर्णय लिया है। इन सभी कोर्सों का प्रशिक्षण पूरी तरह निशुल्क होगा। इसके लिए सीबीएसई ने सभी संबद्ध स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए हैं। इन कोर्सों का उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार करना तथा डिजिटल दुनिया में सुरक्षित और दक्ष बनाना है। बोर्ड का मानना है कि यदि छात्रों को स्कूल स्तर से ही नई तकनीकों की जानकारी मिलेगी तो वे उच्च शिक्षा और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.