धनबाद, फरवरी 17 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की मंगलवार से शुरू हो रही है। धनबाद में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए 23 पब्लिक स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सीबीएसई के निर्देशानुसार संबंधित परीक्षा केंद्रों ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर ली है। सीबीएसई 10वीं के छात्रों के लिए मंगलवार को मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड व मैथमेटिक्स बेसिक तथा 12वीं के छात्रों के लिए बायोटेक्नोलॉजी, इंटरप्रेन्योरशिप, शॉर्टहैंड हिन्दी व शॉर्टहैंड इंग्लिश की परीक्षा निर्धारित है। जानकारों का कहना है कि सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में धनबाद से लगभग 10 हजार और 12वीं में लगभग छह हजार परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। सीबीएसई ने परीक्षार्थियों से अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्रों में पहुंचे। एडमिट कार्ड में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.