पलामू, फरवरी 17 -- मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। सीबीएसई की 10वीं-12वीं की वार्षिक परीक्षा-2026 सोमवार से शुरू हुई। 10वीं में गणित का सवाल परीक्षार्थियों को काफी उलझाया। सेंटर पर सुबह करीब नौ बजे से परीक्षार्थी के अभिभावक भी बड़ी संख्या में पहुंचे थे। इसमें महिलाएं भी बड़ी संख्या में थी। कोयल पुल और शाहपुर चौक पर पर जाम के कारण परीक्षार्थियों को काफी परेशानी हुई। मेदिनीनगर के एमके डीएवी पब्लिक स्कूल में गणित के पीजीटी सीएस पांडेय ने बताया कि प्रश्नपत्र आसान श्रेणी का नहीं था, लेकिन जिन विद्यार्थियों ने पूरे सत्र नियमित अभ्यास किया और कॉन्सेप्ट को समझकर पढ़ाई की, उनके लिए पेपर हल करना संभव रहा। उन्होंने कहा कि प्रश्नों में प्रत्यक्ष रटने के बजाय तार्किक सोच और स्टेप-वाइज समाधान की मांग थी। इसी क्रम में पीजीटी गणित शिक्षक करण सिंह ने कहा कि प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.