रामगढ़, फरवरी 17 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ जिले में मंगलवार से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू होने जा रही है। परीक्षा को लेकर जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यापक तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला प्रशासन, स्कूल प्रबंधन और सीबीएसइ की ओर से परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकल-मुक्त कराने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। -17 फरवरी से शुरू होकर अप्रैल तक चलेगी परीक्षा सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू हो रही है। 10वीं की परीक्षा 18 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा 4 अप्रैल 2026 तक चलेगी। सभी परीक्षाएं सुबह 10.30 बजे से शुरू होंगी। छात्रों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम आधा घंटा पहले यानी सुबह 10 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना अनिवार्य होगा। पहले दिन 10वीं के छात्रों की ग...