नई दिल्ली, मई 24 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीबीएसई की परीक्षा परिणाम के बाद की सेवाओं में आ रही तकनीकी दिक्कतों को देखते हुए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने आईआईटी मद्रास और कानपुर के प्रोफेसरों और तकनीकी विशेषज्ञों की टीमों को सीबीएसई की मदद के लिए नियुक्त करने का निर्देश दिए हैं। यह फैसला छात्रों और अभिभावकों की तरफ से सीबीएसई के पोस्ट-एग्जामिनेशन सर्विस पोर्टल में आ रही समस्याओं की शिकायतों के बाद लिया गया है। अब आईआईटी मद्रास और कानपुर के विशेषज्ञों की टीम इस साल की पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान सामने आई सभी तकनीकी गड़बड़ियों की जांच करेगी। यह भी पढ़ें- सीबीएसई की मदद के लिए आईआईटी विशेषज्ञों की टीम नियुक्त टीम पोर्टल की स्थिरता, सर्वर की क्षमता और पूरे आईटी सिस्टम की मजबूती का परीक्षण क...