शामली, फरवरी 16 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद(सीबीएसई) की दसवीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से प्रारंभ हो रही है। जिले के दस परीक्षाकेंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जायेगी। इन केंद्रों पर 41 स्कूलों के दसवीं व 12 वीं के 6188 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसके एक दिन बाद ही यूपी बोर्ड की परीक्षाएं प्रारंभ हो रही है। इसमें हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के 24025 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए 31 विद्यालयों को परीक्षाकेंद्र बनाया गया है। दोनों परीक्षाओं में 30 हजार 215 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सीबीएसई की परीक्षाएं इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा से एक दिन पहले 17 फरवरी से प्रारंभ हो रही है। जनपद में सीबीएसई बोर्ड के अंतर्गत 41 स्कूल संचालित है। इन सभी स्कूलों में दसवीं के पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 3249 एवं 12 वीं में 2939 परीक्षार्थी पंजीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.