अलीगढ़, जनवरी 3 -- अलीगढ़। सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि प्रैक्टिकल अंकों का रोल 10वीं और 12वीं के रिजल्ट में विशेष रूप से विज्ञान और व्यावसायिक विषयों में महत्वपूर्ण होता है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने प्रोजेक्ट वर्क, रिकॉर्ड फाइल और वाइवा की तैयारी समय पर पूरी कर लें और परीक्षा की तैयारी करते समय समय प्रबंधन का विशेष ध्यान रखें। प्रैक्टिकल परीक्षाएं एक जनवरी से शुरू हो चुकी हैं और 14 फरवरी तक सभी स्कूलों को यह परीक्षा संपन्न करनी अनिवार्य है। मुख्य परीक्षाएं 17 फरवरी से आयोजित होंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.