लखनऊ, फरवरी 17 -- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षा मंगलवार को शुरू हो गईं। पहले दिन 10 वीं में मैथमैटिक्स स्टैंडर्ड व मैथमैटिक्स बेसिक और 12 वीं में बायोटेक्नोलॉजी, इंटरप्रेन्योरशिप व शार्ट हैंड (इंग्लिश और हिन्दी) का पेपर था। परीक्षा देकर केन्द्रों से बाहर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर में पूछे गए सवाल एनसीईआरटी की किताब से पूछे गए थे। गणित के कुछ सवालों में गणना करने में समय लगा, लेकिन ओवरऑल प्रश्न पत्र आसान रहा। परीक्षा केन्द्रों की निगरानी क्षेत्रीय कार्यालय से की जा रही है। वहीं मंगलवार को आईसीएसई 10 वीं की परीक्षा शुरू हुई। पहले दिन इंग्लिश लैंग्वेज का पेपर हुआ। परीक्षार्थियों ने पेपर को आसान बताया। सीबीएसई के लखनऊ में 40 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इन केन्द्रों पर 10 वीं और 12 ...