चंदौली, मार्च 7 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में शनिवार को दसवीं और बारहवीं में कुल 38 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिला समन्वयक सौमिता चटर्जी ने बताया कि दसवीं में सोशल साइंस की परीक्षा में पंजीकृत 4691 में 4654 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि 37 अनुपस्थित रहे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे में कड़ी निगरानी के बीच कराई गई। वहीं बारहवीं में योगा में पंजीकृत 60 परीक्षार्थियों में 59 उपस्थित व एक अनुपस्थित रहा। परीक्षा जिले के आठ केंद्रों पर परीक्षा हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.