जौनपुर, अप्रैल 16 -- जौनपुर, संवाददाता। सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) 10वीं के परीक्षा परिणाम में बेटियों ने परचम लहराया। रुहट्टा स्थित होली चाइल्ड एकेडमी की परी गुप्ता ने 98.20 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं फतेहगंज स्थित माउंट लिट्राजी स्कूल की सांभवी दूसरे स्थान पर रहीं। इस शाम्भवी ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर सेंट पैट्रिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल के यश श्रीवास्तव व मां दुर्गाजी सीनियर सेकेंड्री स्कूल सिद्दीकपुर के आदर्श मौर्या रहे। दोनों ने 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। जिले के 22 केंद्रों पर सीबीएसई स्कूलों में पढ़ने वाले करीब दस हजार चार सौ छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। यह भी पढ़ें- सीबीएसई: दसवीं की परीक्षा में 98 प्रतिशत छात्र उर्तीण बुधवार को जारी हुए परीक्षा परिणाम में मे...